{"_id":"69961cb6ffcfb3941a036d4d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129234-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रैफिक पुलिस ने काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप मंडल की अलग-अलग सड़कों पर बुधवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सुकराला-कटली सड़क पर सेक्टर ऑफिसर दिलीप सिंह नेतृत्व में यातायात पुलिस ने नाके लगाकर कार्रवाई की और ओवरलोडिंग करने के लिए तीन मिनी बसों के चालान काटे।
यातायात विभाग की टीम ने मुख्य बस स्टैंड पर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। सेक्टर ऑफिसर ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने और हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos