{"_id":"69961c9a6f344e94390648b4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129240-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- चालक के अनुसार निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियाला चक के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जबकि जम्मू की ओर से आ रही कार मुख्य हाईवे को छोड़कर निर्माण कार्य के लिए लगाई गई बजरी के ढेर पर चढ़ गई।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ लेकिन कार को भारी नुकसान हुआ है।
कार चालक जसवंत सिंह ने इस दुर्घटना के लिए निर्माण कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि जिस स्थान पर काम चल रहा था, वहां न तो चेतावनी संकेत लगाए गए थे और न ही बैरिकेड। अधूरे और असुरक्षित निर्माण कार्य ने उनकी जान को जोखिम में डाल दिया।
स्थानीय लोगों ने भी निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब इस राजमार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं तो सुरक्षा इंतजाम किए बिना काम करना गंभीर लापरवाही है। चेतावनी संकेतों और बैरिकेड की कमी साफ तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी को दर्शाती है।
Trending Videos