{"_id":"69961bf0d37dd3df6f01f42f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129242-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बदनोता पुलिस चेक पोस्ट को बनाया जाएगा स्थायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बदनोता पुलिस चेक पोस्ट को बनाया जाएगा स्थायी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1.29 करोड़ से पूरा होगा निर्माण कार्य, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन को सौंपी जिम्मेदारी
- जवान बैरक, लॉक रूम, पोस्ट प्रभारी के कार्यालय कक्ष सहित आवासीय सुविधा होगी उपलब्ध
कठुआ। पहाड़ी उपजिला बिलावर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने बदनोता स्थित पुलिस की अस्थायी चेक पोस्ट को स्थायी बनाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग ने निर्माण कार्य के लिए 1.29 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।
जानकारी के अनुसार प्रस्तावित पुलिस चेक पोस्ट भवन में जवानों की बैरक, लॉक रूम, पोस्ट प्रभारी के कार्यालय कक्ष, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नए भवन में पोस्ट प्रभारी के लिए आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इससे न केवल पुलिसकर्मियों को, बल्कि अधिकारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
अधिकारियों का कहना है कि स्थायी चेक पोस्ट बनने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। इससे ने केवल इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने में बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य का जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को सौंपी गई है। इसमें लगभग तीन हजार वर्ग फुट का निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग ने लगभग 9 से 10 माह समय तय किया गया है।
बता दें कि बिलावर के दूरदराज इलाकों में लगातार बढ़ रही आतंकी वारदातों के देखते हुए पुलिस इस इलाके में पुलिस की स्थायी ढांचे बनाए जा रहे हैं जिससे आतंकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पुलिस ने बीते एक वर्ष में इस चेक पोस्ट के अलावा एसओजी के मछेड़ी और बदनोता कैंप को स्थायी बनाया जा रहा है। इसमें करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी वर्ष यह सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
कोट
बदनोता पुलिस पोस्ट के निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जिससे एक वर्ष के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा। इससे पहाड़ी इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे बेहतर तरीके से ड्यूटी कर पाएंगे।
- अनवर अहमद खान, कार्यकारी अभियंता, पुलिस कंस्ट्रक्शन विंग जम्मू
Trending Videos