सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: 60 सामुदायिक स्वच्छता केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
तीन लाख से तैयार हो रहा प्रत्येक सीएससी, बिना शौचालय वाले घरों को मिलेगी सुविधा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। ग्रामीण इलाकों को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए जिला ग्रामीण विभाग ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर (सीएससी) के निर्माण कार्य में तेजी लाई है। जिले में वित्त वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 92 सीएससी में से अब तक 60 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 29 सीएससी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसे 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। तीन सीएससी का निर्माण कार्य भूमि विवाद के चलते शुरू नहीं हो पाया है।अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक भूंड, बिलावर और लोहाई मल्हार की एक-एक पंचायत में निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ब्लॉक बग्गन, बनी, महानपुर और मांडली में शत प्रतिशत टारगेट को पूरा कर लिया है। ब्लॉक कठुआ की सभी आठ पंचायतों में सीएससी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसे 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा।
बता दें कि सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जिनके घरों में व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है या किसी कारणवश वे घर में शौचालय का निर्माण नहीं करवा सके हैं। प्रत्येक सीएससी में दो शौचालय और एक मूत्रालय बनाने का प्रावधान रखा गया है। सीएससी का निर्माण कार्य स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएम-जी) के तहत जिले के 19 ब्लॉकों की विभिन्न पंचायतों में कुल 92 सामुदायिक स्वच्छता परिसर बनाने की अनुमति मिली थी। इसके लिए सरकार से कुल 3.76 करोड़ की राशि को मंजूरी मिली थी। इसमें प्रत्येक सीएससी के लिए तीन लाख की राशि निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लॉकों के लिए 92 स्वीकृत हुए थे सीएससीब्लॉक संख्या

बरनोटी 10
कठुआ 8
मढीन 8
हीरानगर 7
कीडिया गंडयाल 7
नगरोटा गुजरु 7
नगरी 6
मांडली 5
बनी 5
बिलावर 4
डुग्गन 4
भूंड 3
डिंगा अंब 3
डुगैन 3
लोहाई मल्हार 3

बग्गन 2
धार-महानपुर 2
बसोहली-महानपुर 2
------------------------------------------------------
कोट
इस वित्त वर्ष का 92 सीएससी निर्माण लक्ष्य में 65 फीसदी पूरा हो चुका है। शेष सीएससी का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है जिसे 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। केवल 2 से 3 सीएससी का निर्माण कार्य भूमि समस्या या अन्य कारणों से लटक सकता है। उम्मीद है कि उनका निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।

-अजीत सिंह, सहायक आयुक्त पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed