{"_id":"69b87695e7f080ff510a532a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130044-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भोले के दर्शन करने के लिए लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भोले के दर्शन करने के लिए लगी लंबी कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में चैत्र महीने के ज्येष्ठ सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर बारिश के बावजूद अलग-अलग इलाकों से बिलावर कस्बे में पहुंचे शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में विराजमान भोलेनाथ की पिंडी का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर में पहुंचना शुरू हो गए और यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। लोगों को कतार में लगकर भोलेनाथ के दर्शन करने पड़े। बिलावर, किशनपुर, बग्गन, देवल और भड्डू के लोगों ने मंदिर में पहुंचकर भगवान आशुतोष का गुणगान किया। मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान सुभाष चौधरी ने बताया कि हर ज्येष्ठ सोमवार बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भंडारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे सबसे पहले भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया गया जिसके बाद भंडारा भक्तों के लिए खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी था। ज्येष्ठ सोमवार दिन बिलावर कस्बे में सुबह से देर शाम तक काफी रौनक देखने को मिली। कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Trending Videos