सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पहाड़ाें पर एक फुट बर्फबारी, बनी में स्कूल बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 17 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी भद्रवाह मार्ग पर खड़कल से पहले मंदिर और आसपास बर्फ से लदी वादीसंवाद - फोटो : arnia news
विज्ञापन
रात भर झमाझम बारिश, पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, बनी-भद्रवाह मार्ग पर यातायात प्रभावित
Trending Videos

ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते नजर आए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। कठुआ के पहाड़ों पर सोमवार को तीन इंच से एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई। मैदानों में 21 एमएम बारिश से पारा लुढ़क गया है। प्रशासन ने बनी सब डिवीजन में एहतियातन स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
जिले में एकाएक मौसम ने करवट ली तो मार्च में टीशर्ट तक पहुंचे परिधान एक बार फिर जैकेट तक आ गए हैं। 48 घंटे के भीतर ही मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ी इलाकों में लोग अलाव सेंकते नजर आए। जिला कठुआ की पहाड़ी सब-डिवीजन बनी में दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपरी इलाकों में सरथल, रौलका, डौलका, ढग्गर और चला धार में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जबकि मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हुई। दो दिन से खराब मौसम के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। एहतियातन प्रशासन ने क्षेत्र के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं।
बागवानी अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि इस समय कई फलदार पेड़-फूल खिलने की स्टेज पर हैं। आलूबुखारा, खुमानी और आड़ू के पौधों पर अचानक तापमान गिरने से नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस अवस्था में 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल होता है लेकिन मौजूदा ठंडक से फल बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिन पौधों में फूल आने की स्टेज अभी शुरू नहीं हुई है उनके लिए यह बारिश और नमी भविष्य में लाभकारी साबित होगी।

खेतीबाड़ी पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। पिछले दिनों क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बने हुए थे ऐसे में अचानक हुई बारिश और बर्फबारी से खेतों में नमी बढ़ी है जो खरीफ फसलों के लिए वरदान साबित होगी। ऊपरी इलाकों में सरसों की फसल दबने से कुछ असर पड़ सकता है लेकिन मौसम सामान्य रहा तो किसानों को अच्छी पैदावार और बंपर उत्पादन की उम्मीद है।
- रवि सिंह चौहान, एसडीएओ बनी
बर्फबारी से बंद हुई सड़कें खोलने के लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। बर्फबारी वाले इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। सोमवार को स्कूलों पर एहतियातन बंद रखने के निर्देश जारी किए।
- संदीप कुमार, एसडीएम बनी

....................

मार्च महीने में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। सरथल क्षेत्र में चार से पांच इंच तक बर्फ गिरी है जबकि ऊपरी इलाकों में एक से डेढ़ फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम साफ होने और सड़कें बहाल होने के बाद पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आ सकते हैं जिससे स्थानीय कारोबारियों और होटल व्यवसायियों को फायदा होगा।
- नजीर अहमद, स्थानीय कारोबारी


..........

तेज बारिश और तूफान से किसानों की फसलें बर्बाद,

मुआवजे की मांग, हीरानगर क्षेत्र में गेहूं की फसल को भारी नुकसान





संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ/हीरानगर। रविवार को हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण हीरानगर क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम के चलते कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों में ही गिर गई और पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने बड़ी मेहनत और महंगी खाद-बीज लगाकर फसल तैयार की थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। स्थानीय किसान अमर दास ने बताया कि किसानों ने फसल तैयार करने के लिए काफी खर्च किया है और कई किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लोन भी ले रखा है, जिसे हर साल ब्याज सहित चुकाना पड़ता है। ऐसे में फसल के नुकसान से किसान बेहद चिंतित हैं। इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के कुछ नेता भी हीरानगर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे और किसानों के खेतों का जायजा लिया। इस दौरान धर्मपाल कुंडल और सोहन सिंह ने सरकार से मांग करते हुए प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और जरूरत पड़े तो किसानों का लोन भी माफ किया जाए।

इस मौके पर कई किसान मौजूद रहे, जिनमें पूरन चंद, सुनील कुमार, शिंदा कुमार, गणेश दास और चुन्नीलाल शामिल थे। सभी किसानों ने सरकार से अपील की कि खराब मौसम से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें जल्द राहत प्रदान की जाए।

बर्फबारी से प्रभावित रहा बनी-भद्रवाह मार्ग

भारी बर्फबारी के चलते बनी भद्रवाह मार्ग पर यातायात सोमवार को ठप रहा। बीआरओ की ओर से सोमवार को ही मशीनें लगातार बर्फ हटाने का काम शुरू किया। मंगलवार से यातायात के सामान्य होने की उम्मीद है। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि छत्रगलां टॉप से लेकर सरथल के बीच एक फुट से अधिक बर्फबारी कुछ हिस्सों में दर्ज की गई है। सड़क को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed