{"_id":"69b8776f5590e79f0d08c1a2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130056-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण ने जनता को कुल 1.26 करोड़ रुपये की तीन विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। सोमवार को उन्होंने पटेल नगर कठुआ में गहरी नाली एवं गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जिस पर 88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य डॉ. पाधा क्लीनिक से कपिल ठाकुर की दुकान तक शिव मंदिर मार्ग तक फैला है। इस परियोजना से पटेल नगर के 70 प्रतिशत से अधिक निवासी लाभान्वित होंगे। इसके बाद विधायक ने वार्ड नंबर 13 पारलीवंड कठुआ में गली एवं नाली का उद्घाटन किया। उन्होंने वार्ड नंबर 21 कठुआ में गहरी नाली एवं गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ये दोनों कार्य विधायक निधि के तहत 38 लाख रुपये की लागत से पूरे किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा, सिटी मंडल अध्यक्ष राहुल देव, जिला सचिव भाजपा रविंदर पठानिया, मोहन मेहरा, उद्योगपति अशोक शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान अजय शर्मा, सीमा कपूर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य माैजूद रहे।
Trending Videos