{"_id":"69b87613fd2b500c76091b54","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130058-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों से लोग परेशान : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों से लोग परेशान : मनोहर लाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। सोमवार को मांडली गांव के 6 एकड़ फार्म में पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों के मसलों को हल करने में विफल रही है। इलाके के हजारों की संख्या में पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पाई।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभागों में सेवाएं दे रहे अस्थायी कर्मचारियों को सरकार ने स्थायी करने के लिए कोई नीति नहीं बनाई और बढ़ती हुई महंगाई ने लोगों को परेशान करके रखा है। उन्होंने कहा कि इलाके को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कों की दयनीय दशा के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है और कई लिंक सड़कों पर वाहन चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़कों की दयनीय दशा की वजह से आए दिन सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा के केंद्र सरकार की नीतियों की बदौलत आमजन परेशान हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिलावर विधानसभा के कई इलाके ऐसे हैं जिन इलाकों में पेयजल सप्लाई उपलब्ध नहीं करवाई गई, उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कई कार्य अधर में लटके हैं और लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। बैठक में मौजूद कई वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए और केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर कोसा। इस अवसर पर श्यामलाल सपोलिया, रमेश वर्मा ,राजकुमार,करण सिंह, मुकेश कुमार ,हंसराज ,दयाल सिंह ,रामलाल, जोगेंद्र सिंह, विपुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos