{"_id":"69bda5e40a3497d04b00bc5f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130153-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया उद्यमिता कौशल पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया उद्यमिता कौशल पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला कृषि विभाग कार्यालय के सभागार में जारी सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन मधुमक्खी पालकों के लिए तकनीकी सत्र आयोजित किया गया। इस दाैरान उद्यमिता कौशल के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में एपीकल्चर विकास सहायक कठुआ व बनी पंकज जसरोटिया ने निजी मधुमक्खी पालन केंद्रों के वाणिज्यिक प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कॉलोनी प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने की तकनीकें और प्रवासी मधुमक्खी पालन के महत्व की जानकारी दी। क्षेत्रीय विकास अधिकारी (वेजीटेबल) विजय अबरोल ने निजी मधुमक्खी पालन केंद्र चलाने पर चर्चा की।
उन्होंने निवेश योजना, लागत-लाभ विश्लेषण और मधुमक्खी पालन को टिकाऊ व लाभकारी उद्यम बनाने की रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमक्खी पालकों को वैज्ञानिक एवं वाणिज्यिक पद्धतियों से प्रशिक्षित कर उनकी आय और आजीविका को सुदृढ़ करना है।
Trending Videos