{"_id":"69bdaf6d9e58bb9b8901c694","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130157-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जोड़ेयां माता मंदिर में दूसरे दिन भी बिजली सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जोड़ेयां माता मंदिर में दूसरे दिन भी बिजली सप्लाई बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर ट्रस्ट और श्रद्धालुओं ने जताया रोष
- नवरात्र पर बिजली व्यवस्था ठप रहने से श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा असुविधाओं का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोड़ेयां माता मंदिर में दूसरे नवरात्र पर भी अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से श्रद्धालुओं और मंदिर ट्रस्ट ने नाराजगी जताई। नवरात्र पर बिजली व्यवस्था ठप रहने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील बांजलिया ने कहा कि नवरात्र के दौरान विभिन्न विभाग श्रद्धालुओं के लिए सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले के संज्ञान में आते ही बिजली विभाग ने भंडार फीडर मैनेजर तिलक राज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि नवरात्र और ईद के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। इसके बावजूद लापरवाही सामने आने पर अधिकारी से एक दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उधर, लोअर सरथली क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली पूरी तरह बंद है। स्थानीय निवासी दिलीप कुमार ने कहा कि जब सब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ऐसी स्थिति बनी हुई है तो दूरदराज क्षेत्रों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह दर्शाता है कि विभाग आपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं है।
Trending Videos