सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बनी-बसोहली मार्ग बंद, मकान क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद
विज्ञापन
- विधायक ने पहुंचाई राहत, खराब मौसम के चलते शुक्रवार को बंद रहे स्कूल
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। जिले में पांच दिन से जारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बनी-बसोहली मार्ग पर सत्तसर नाले के पास भूस्खलन से पत्थर और मिट्टी सड़क पर गिरने से मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद हो गया। इस कारण वाहन चालक और यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। टिकरी में मलबा गिरने से यात्रा कुछ घंटों के लिए प्रभावित हुई।
बारिश से नुकसान की घटनाएं भी सामने आई हैं। पंचायत भकोगा मोहड़ा लंगा निवासी अनिल कुमार पुत्र लेख राज का मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस बीच स्थानीय विधायक ने प्रभावित परिवार तक पहुंचकर राशन व आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। साथ ही सांत्वना राशि के रूप में 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को स्कूल बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सड़क बंद होते ही विभाग की मशीनरी मौके पर तैनात कर दी गई थी। डेढ़ घंटे के भीतर मलबा हटाकर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। टिकरी मोड़ पर भी सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है जहां मशीनरी दिन-रात तैनात है। छोटे वाहन सावधानी से गुजर रहे हैं जबकि भारी वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- जितनेश मीणा, अधिकारी सड़क सीमा संगठन
संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। कठुआ के मैदानी इलाकों में तड़के तेज बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार दोपहर बाद से धूप खिल गई मगर तापमान में गिरावट बनी हुई है। शनिवार से मौसम खुलने की संभावना है। बनी-भद्रवाह मार्ग से बीआरओ की टीम ने सड़क से बर्फ हटाने के लिए मशीनों को काम पर लगा दिया है।
- संदीप कुमार, एसडीएम बनी

भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद

भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद

भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद

भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद

भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद

भूस्खलन के बंद हुआ बनी बसोहली मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed