सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ईद उल फितर आज, कठुआ में ईदगाह में होगी नमाज

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ में ईद की खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बनी में बारिश के चलते मस्जिदों में होगी नमाज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। देशभर की तरह कठुआ जिले में ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जहां आखिरी जुम्मे की नमाज अता की गई वहीं लोगों को ईद की तैयारियों को लेकर सामान भी खरीदा। कठुआ की ईदगाह में सुबह नौ बजे सुबह ईद की नमाज अता की जाएगी। मौलाना जकी नमाज पढ़ाएंगे।
उधर, बनी क्षेत्र में भी शनिवार को ईद-उल-फितर का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। लगातार हो रही बारिश के कारण इस वर्ष ईदगाह में ईद की नमाज अदा नहीं की जा रही है। इसके स्थान पर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने का निर्णय लिया गया है। जुम्मे की नमाज अदा करने के दौरान मस्जिदों में इमाम द्वारा ऐलान किया गया। मुसलसल बारिश के सबब इस बार ईदगाहों में पानी जमा हो गया है और कीचड़ की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं, जिसके चलते ईदगाह में नमाज अदा करना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से नमाज को मसाजिद में अता करने का फैसला लिया गया है। जामा मस्जिद लोवांग में ईद की नमाज सुबह नौ बजे अता की जाएगी। इसके अतिरिक्त बनी जामा मस्जिद में भी 9 बजे, अन्य स्थानों पर भी सुबह 9:00 बजे नमाज का समय निर्धारित किया गया है, जबकि सरथली क्षेत्र में नमाज सुबह 8:30 बजे अता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना जाकिर हुसैन ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मस्जिदों में ही नमाज अदा करें तथा शांति और सौहार्द के साथ इस पावन पर्व को मनाएं। बारिश के बावजूद लोगों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है जिसकी रौनक शुक्रवार को जुम्मे की नमाज करने के बाद बाजारों और सड़कों पर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed