{"_id":"69bf031785757a56840a7b9d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130200-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: धर्म परिवर्तन करने वालों की करवाई गई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: धर्म परिवर्तन करने वालों की करवाई गई घर वापसी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
कठुआ के शेरपुर स्थित मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचे संत समाज संवाद
विज्ञापन
संत समाज ने घर वापसी करने वाले परिवारों को आशीष देकर मार्गदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शेरपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इस मौके पर किन्ही कारणों से अपने धर्म से विमुख होने वाले घर वापसी भी करवाई गई। इसमें शामिल संत समाज ने घर वापसी करने वाले परिवारों को आशीष देकर मार्गदर्शन किया।
शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के चलते सुबह से मंदिर में काफी रौनक देखने को मिली। इस दौरान दिन स्थानीय कलाकार विनय जसवाल ने जहां अपनी मधुर आवाज में भजन कीर्तन पेश कर कार्यक्रम में भक्ति का रंग भरते हुए उपस्थित भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान धर्म से विमुख होने वाले परिवारों की धर्म वापसी के लिए अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें दर्जन भर से ज्यादा ऐसे परिवारों नें शामिल होकर सनातन परंपरा का पालन करने की शपथ ली। उन्हें कार्यक्रम में शामिल संत समाज ने आशीष से अनुग्रहित कर मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस मौके पर जम्मू कश्मीर संत समाज न्यास के अध्यक्ष महंत राजेश बिट्टू ने कहा कि हमारे आसपास में कुछ ऐसी शक्तियों सक्रिय है जो हमारे समाज को तोड़ कर उन्हें धर्म से वंचित करने का प्रयास करते हैं। मगर आज के कार्यक्रम में 35 ऐसे परिवारों ने शामिल होकर वापसी की है जो हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने इस परिवारों की अपने धर्म में वापसी करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता निगेश कुमार के प्रयास की सराहना की और उन्हें अपने इस प्रयास को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा एससी मोर्चा में जिला प्रधान निगेश कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले तीन सालों से इस तरह से कुछ लोगों की ओर से धर्म-परिवर्तन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद इन सभी परिवारों के साथ संपर्क किया गया और आज उनकी घर वापसी संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह 15 के करीब परिवारों की घर वापसी करवाने सफलता हासिल कर चुके है। इस परिवारों की धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता पर भी नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है ताकि दोबारा कोई उन्हें बरगला न सके। इस मौके पर लखनपुर किला मंदिर के महंत शांति गिरी जी महाराज, हीरानगर जसमेरगढ़ किला मंदिर के महंत कृष्णानंद जी महाराज, महंत जसमेर जी, मोहन भारती सहित भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।
Trending Videos