{"_id":"69bf0387e1b34bd5bf0c34d6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130202-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मकवाल के माता चिंतपूर्णी मंदिर में करवाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मकवाल के माता चिंतपूर्णी मंदिर में करवाया भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। मकवाल के माता चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह 6:00 बजे से भंडारे की तैयारी शुरू कर दी। मित्रों के साथ किए हवन के बाद दोपहर 12:00 बजे भंडारा खोल दिया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। भंडारे में विशेष कर स्थानीय युवाओं ने आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन करवाने में सहयोग किया। भंडारा कमेटी के सदस्य मास्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस पूर्व बारिश के चलते भंडारे को स्थगित किया था जिसके भंडारे को आयोजित किया गया है। इसमें भरपूर स्थानीय लोगों ने सहयोग किया है और पर चढ़कर श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश निभाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने मंदिर में पहुंचकर शीश निभाया। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के प्रधान महेंद्र कुमार ने भंडारे के दौरान बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग का आभार जताया।
Trending Videos