सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: लखनपुर टोल प्लाजा पर नई दरें कल से लागू, पांच साल में 65 प्रतिशत तक बढ़ गया टोल

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 31 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
लखनपुर हाईवे टोल प्लाजा से गुजरते वाहन संवाद
विज्ञापन
कार, जीप, वैन, मिनी बस का 10 रुपये, बस, ट्रक 20 रुपये और तीन एक्सल वाहन का 25 रुपये टोल बढ़ाया
Trending Videos

ओवरलोडेड वाहनों पर मंत्रालय के नियमों के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एक अप्रैल से जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाले वाहनों को बढ़ी हुई दरों के साथ टोल चुकाना होगा। बीते साल अप्रैल में दरें नहीं बढ़ी थीं हालांकि अक्तूबर में दरों को बढ़ाया गया था। जुलाई 2020 में शुरू हुए जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा में पांच साल में 65 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।
अब कार, जीप, वैन, मिनी बस का 10 रुपये, बस और ट्रक दो एक्सल का एक तरफ यात्रा करने पर 20 रुपये और तीन एक्सल वाहन का 25 रुपये टोल बढ़ाया गया है। चार एक्सल और सात से अधिक एक्सल वाहनों की दरें भी बढ़ाई गई हैं। अब स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहनों (20 किमी दायरे में रहने वालों) के लिए फास्टैग मासिक पास 360 रुपये रहेगा। ओवरलोडेड वाहनों पर मंत्रालय के नियमों के अनुसार अतिरिक्त शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में 63 साल पुरानी आबकारी टोल व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। उसी समय लखनपुर हाईवे पर टोल लागू करने की तैयारी थी लेकिन ढांचे की उपलब्धता में देरी के कारण यह काम टलता गया। बाद में हाईवे प्राधिकरण ने मार्च 2020 के अंत में दरें नोटिफाई की थीं जो 1 अप्रैल 2020 से लागू होकर 31 मार्च 2021 तक प्रभावी रहीं। इसके बाद वर्ष 2023 में दरों को बढ़ाया गया और फिर सालाना बढ़ाया जा रहा है।
यह होंगी नई दरें


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वर्ष 2026–27 के लिए नई दरें जारी की हैं जो 1 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से लागू होंगी। कार/जीप/वैन (एलएमवी) में एक तरफ यात्रा में 140 और 24 घंटे में वापसी पर 205 रुपये टोल निर्धारित किया गया है। इस श्रेणी के वाहनों के लिए मासिक पास (50 यात्रा) 4500 रुपये रहेगा। कठुआ जिले के पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों को 65 रुपये चुकाने होंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी/मिनी बस में एक तरफ यात्रा पर 220 और दोनों तरफ की 24 घंटे में यात्रा पर 325 रुपये टोल लगेगा। इनका मासिक पास 7280 है जबकि जिला में पंजीकृत वाहन ऐसे वाहनों से 105 रुपये टोल लिया जाएगा।
बस/ट्रक (2 एक्सल) को एक तरफ यात्रा में 455 जबकि 24 घंटे में वापसी पर 685 रुपये चुकाने होंगे। मासिक पास 15,250 रुपये रहेगा। जिले के इस श्रेणी के पंजीकृत वाहनों को 230 टोल लगेगा।
इसी तरह से तीन एक्सल वाले वाहनों को एक तरफ यात्रा पर 500 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 745 रुपये टोल देना होगा। मासिक पास 16,635 रुपये रहेगा। जिला पंजीकृत वाहनों को 250 रुपये टोल लगेगा। चार से छह एक्सल वाले भारी वाहनों को एक तरफ यात्रा पर 720 रुपये और चौबीस घंटे में वापसी पर 1075 रुपये टोल लगेगा। मासिक पास 23,915 रुपये और जिला पंजीकृत वाहन 360 रुपये शुल्क लगेगा। अत्यधिक बड़े वाहन (7 या अधिक एक्सल) पर एक तरफ यात्रा पर 875 रुपये जबकि वापसी पर 1310 रुपये टोल होगा। मासिक पास 29,120 रुपये और जिला के पंजीकृत वाहनों को 435 रुपये टोल के रूप में चुकाने होंगे।

कितनी बढ़ी पांच साल में दरें

2020 में कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए एकल यात्रा का शुल्क 85 था जो अब बढ़कर 140 हो गया है। इसी तरह वापसी यात्रा का शुल्क 130 से बढ़कर 205 कर दिया गया है। मासिक पास भी 2,850 से बढ़कर 4,500 कर दिया गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बसों के लिए 2020 में एकल यात्रा का शुल्क 140 था जो अब 220 हो गया है।
बस और ट्रक (दो एक्सल) के लिए दरें 2020 में 290 थीं जो अब 455 हो गई हैं। वापसी यात्रा का शुल्क भी 435 से बढ़कर 685 कर दिया गया है। तीन एक्सल वाले वाहनों के लिए 2020 में 315 लिया जाता था जबकि अब यह 500 हो गया है। वापसी यात्रा का शुल्क भी 475 से बढ़कर 745 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed