{"_id":"69cc31247cdeaae7e001c464","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-130535-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किशनपुर से सेरी तक होगी सड़क की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किशनपुर से सेरी तक होगी सड़क की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
7,500 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए खर्च की जाएगी 96 लाख रुपए की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर से सेरी तक सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 7,500 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए सरकार 96 लाख रुपए की राशि खर्च करेगी। अप्रैल में सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया जाएगा जिसके बाद काम शुरू होगा।
साल 2025 के अगस्त में हुई मूसलाधार बारिश से ज्यादातर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के कई हिस्से भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। मौजूदा समय में सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बहाल है लेकिन सड़क की दयनीय दशा के कारण सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। गौरतलब है कि बग्गन ब्लॉक के दूरदराज के इलाकों को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी और 20,000 से अधिक आबादी को यात्री वाहनों में सवार होकर हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
कोट
अप्रैल में सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर लगा दिया जाएगा और 7,500 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हुई नालियों को ठीक करवाया जाएगा। क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवारों को दुरुस्त करवाया जाएगा। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में आरबीएम बिछाया जाएगा और पानी की निकासी के प्रबंध किए जाएंगे।
- मोहम्मद कासिम, अधिशाषी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना
Trending Videos