{"_id":"69f50cd1439c1cddd40de55c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-131612-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू हुआ गेहूं की कटाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू हुआ गेहूं की कटाई का काम
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 02 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद फिर से शुरू हुआ गेहूं की फसल को समेटने का काम। स्रोत संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। पिछले लगातार दो दिनों से मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने के बाद किसानों ने एक बार फिर से गेहूं की कटाई का काम शुरू कर दिया है। दरअसल दो दिन पहले इलाके में हुई बारिश से गेहूं की फसल को समेटने का काम प्रभावित हो गया था जिसकी वजह से किसानों को परेशानियां उठानी पड़ी।
किसान गुलशन कुमार, जयवर्धन सिंह, सतीश, सरदारी लाल और हरबंस सिंह ने बताया कि उन्होंने गेहूं की फसल की कटाई शुरू की थी लेकिन बारिश होने से फसल को समेटने का काम प्रभावित हो गया था। किसानों ने बताया कि खेतों में कटी हुई फसल गीली हो गई थी जिसे सूखने के लिए दो दिन लग गए। किसानों ने बताया कि अगर एक हफ्ते तक मौसम लगातार साफ बना रहा तो वह गेहूं की फसल को समेट लेंगे। किसानों ने कहा कि उपमंडल का ज्यादातर इलाका पहाड़ी क्षेत्र है जिसकी वजह से कई प्रकार की कृषि संसाधन उनके इलाकों में नहीं पहुंच पाते हैं नतीजतन किसानों को खुद खेतों में काम करना पड़ता है।
Trending Videos