{"_id":"69f6612abc8900ce900f65a9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-131622-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सांझी मोड़ के सीसीटीवी में कैद हुए पशु तस्करों के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सांझी मोड़ के सीसीटीवी में कैद हुए पशु तस्करों के वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 03 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धड़ल्ले से रिहायशी इलाके बने पशु तस्करी का रूट
चड़वाल पुलिस ने वाहन पकड़ा, चार मवेशी मुक्त करवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में पशु तस्करी का एक ओर मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है। हीरानगर के सांझी मोड़ इलाके में पशु तस्करों के चार महिंद्रा लोड कैरियर वाहनों को देर रात रिहायशी इलाकों से फर्राटा भरते देखा जा सकता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वाहन को पकड़ने का दावा किया है।
पुलिस ने चड़वाल क्षेत्र के तहत बीरू चक के पास लगाए गए नाके के दौरान पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। यह नाका चड़वाल पुलिस चौकी के प्रभारी शुभम शर्मा की अगुवाई में लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार सांझी मोड़ की तरफ से आ रही एक संदिग्ध गाड़ी पुलिस नाके को देखते ही रुक गई और चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली जिसमें चार मवेशी लदे हुए पाए गए। पुलिस के अनुसार वाहन से बरामद किए गए सभी पशुओं को सुरक्षित छुड़ाकर गोशाला भेज दिया गया है जबकि वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लोगों ने इस तरह की वारदातों में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos