फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: हीरानगर में गूंजे भारत माता के जयघोष

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हीरानगर सब-डिवीजन में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। पुलिस, सीआरपीएफ, विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं की भागीदारी से निकली इन यात्राओं ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना दिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस जिला कठुआ और चढ़वाल व्यापार मंडल की ओर से आयोजित रैली चढ़वाल मोड़ से शुरू होकर एसडीपीओ कार्यालय तक निकाली गई। रैली का नेतृत्व एसपी ऑपरेशंस कठुआ, एसडीपीओ चढ़वाल, डीएसपी ऑपरेशंस कठुआ और थाना प्रभारी राजबाग ने किया। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करना था।
विज्ञापन


उधर, 121वीं वाहिनी सीआरपीएफ कठुआ ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन में अधिकारियों, जवानों के साथ राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हीरानगर के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली, जिसमें राष्ट्रभक्ति और एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया गया। स्थानीय युवाओं ने भी हीरानगर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पूरे बाजार से होकर गुजरी, जिसमें युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और स्वतंत्रता दिवस से पहले क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed