{"_id":"6a7cc5dc9d967291fa0ca9d9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-135151-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ओवरलोडिंग मिनी बस एफआईआर दज4, 11 अन्य वाहन जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ओवरलोडिंग मिनी बस एफआईआर दज4, 11 अन्य वाहन जब्त किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/बिलावर। सोशल मीडिया पर ओवरलोड यात्री वाहनों के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बिलावर पुलिस ने बुधवार को उपमंडल की विभिन्न सड़कों पर सख्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटली सड़क, सुकराला सड़क और अन्य लिंक मार्गों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक मिनीबस में क्षमता से अधिक सवारियां पाए जाने पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, अन्य 11 वाहनों को दस्तावेजी अभाव में जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और दस्तावेजों की कमी को गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और इसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि इलाके में ओवरलोडिंग करने वालों और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
खूनी हैं पहाड़ी सड़कें, पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
बिलावर, बसोहली और बनी उपमंडल में बरसात के मौसम में सड़कों की हालत खस्ता है लेकिन यही वजह नहीं है बल्कि पहाड़ी रूट पर ओवरलोडिंग भी अक्सर हादसों की बड़ी वजह बनती रही है। बिलावर और लोहाई मल्हार के लिंक मार्गों में हाल फिलहाल के वर्षों में कई खतरनाक और जानलेवा हादसे हो चुके हैं। ऐसे में इन सड़कों पर विशेष निगरानी रखना भी उतना ही जरूरी है। हैरत की बात है कि लगातार इन इलाकों में ओवरलोडिंग की तस्वीरें सामने आती रहती हैं लेकिन यातायात पुलिस की नजरों से यह वाहन बच निकलते हैं। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए नियमित जांच के अभियान चलाए जाएं। मुख्य सड़कों के अतिरिक्त संवेदनशील लिंक मार्गों पर भी नजर रखी जाए।