{"_id":"69befc0385757a56840a7b94","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130185-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मुंसिफ कोर्ट बिलावर के प्रवेशद्वार पर बनेगा पोर्टा केबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मुंसिफ कोर्ट बिलावर के प्रवेशद्वार पर बनेगा पोर्टा केबिन
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर में लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह का होगा नवीनीकरण, खर्च होगी 11.44 लाख की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मुंसिफ कोर्ट के प्रवेशद्वार पर एक पोर्टा केबिन का निर्माण किया जाएगा। इस पर कुल 2.29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बिलावर के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के नवीनीकरण के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए विभाग ने 11.44 लाख रुपये की राशि जारी की है। नवीनीकरण का कार्य अगले चार महीने के भीतर पूरा होगा।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान अतिथि गृह में कुल तीन विश्राम कक्ष है। उन्होंने बताया कि अतिथि गृह में लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब विभाग इसके नवीनीकरण के तहत सीलिंग, फ्लोरिंग, सफेदी (पेंटिंग) और शौचालयों की मरम्मत का कार्य शुरू करवाएगा। इसके अलावा बिलावर के मुंसिफ कोर्ट के प्रवेशद्वार पर एक पोर्टा केबिन का भी निर्माण किया जाएगा। यह अस्थायी ढांचा न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस केबिन को स्थापित करने के पीछे कोर्ट परिसर में आने वादकारियों सहित अन्य लोगों को कोर्ट परिसर में चल रहे अलग-अलग न्यायालय सहित अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। दरअसल यह प्रवेशद्वार पर एक ई-सेवा केंद्र होगा। इस केंद्र पर बैठने वाले कर्मचारी के पास कोर्ट के संबंधित हर तरह की जानकारी वादकारियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
बता दें कि पोर्टा केबिन स्थापित करने की अब तक तीन कोर्ट परिसर में अनुमति मिल चुकी है। इससे पहले जिला न्यायालय परिसर कठुआ और मुंसिफ कोर्ट हीरानगर में यह सुविधा स्थापित करने की घोषणा की जा चुकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट
दोनों कार्यों के लिए मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने यह सुविधा उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद है कि विश्राम गृह का मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा जिसे अगले चार माह में पूरा करवा लिया जाएगा।
- विशाल सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
Trending Videos