{"_id":"69c43f4e5af0cc7e3505506d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130318-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 4.95 करोड़ से तैयार हो रहे 14 डीडीसी सदस्यों के 2-बीएचके आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 4.95 करोड़ से तैयार हो रहे 14 डीडीसी सदस्यों के 2-बीएचके आवास
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो टावरों में 6-6 आवासीय क्वार्टर, तीसरे में बनेंगे दो
गोल्डी शर्मा
कठुआ। जिला विकास परिषद के 14 सदस्यों के लिए 2-बीएचके आवास 4.95 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे। इनका निर्माण नए बन रहे डीडीसी कार्यालय के नजदीक किया जा रहा है। यह अगले डेढ़ वर्ष में तैयार किए जाने की योजना है।
ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार परियोजना के तहत कुल तीन टावर बनाए जा रहे हैं। इनमें से दो टावरों में छह-छह आवासीय क्वार्टर (12) जबकि तीसरे में दो क्वार्टर बनाए जाएंगे। छह-छह क्वार्टर कुल 12 डीडीसी सदस्यों को जबकि दो आवासीय क्वार्टर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को आवंटित करने की योजना है। प्रत्येक 2-बीएचके आवास में जरूरी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक निर्माण मानकों के अनुसार तैयार किए जा रहे हैं।
बता दें कि वर्ष 2020 के अंत में डीडीसी चुनाव के बाद जीत कर आए सदस्यों के लिए शहर में रहने की कोई व्यवस्था नहीं थी जिस कारण इन आवासों के निर्माण का निर्णय लिया गया। सरकार ने आवासीय टावर बनाने का निर्णय वर्ष 2023 में लिया था लेकिन उपयुक्त भूमि आवंटित न होने से निर्माण कार्य लटक रहा था।
14 क्वार्टरों के लिए सरकार ने जारी की थी 6.81 करोड़ की राशि
इन आवासीय तीन टावरों को तैयार करने के लिए सरकार की ओर से कुल 6.81 करोड़ की राशि आवंटित की गई थी लेकिन निविदा प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार ने इनको 4.95 करोड़ में तैयार करने का निर्णय लिया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। 12 डीडीसी सदस्यों के लिए आवासीय क्वार्टर दो टावरों में दो मंजिला भवन में तैयार किए जा रहे हैं जबकि तीसरे टावर में एक मंजिला इमारत में सिर्फ दो ही आवास बनाएं जाएंगे।
कोट
जिला विकास परिषद सदस्यों के आवासीय क्वार्टरों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य पिछले सप्ताह ही शुरू हुआ है। एक टावर की नींव डाल दी गई है। इसके बाद निर्माण में तेजी आएगी। उम्मीद है कि वर्ष 2027 के जून तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
-अविनाश गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
Trending Videos