{"_id":"69c98364c1064befda02b456","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130487-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो युवक सहित तीन लोगों ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो युवक सहित तीन लोगों ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में तीन अलग-अलग जगह रविवार को दो युवकों सहित तीन लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। परिजन ने उनकी बिगड़ती हालत को देख उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला मामला शहर के वार्ड 14 का न्यू बस स्टैंड के नजदीक का है। इसमें युवक अभी शर्मा (23) पुत्र रवि कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दूसरा मामला राजबाग क्षेत्र का है जिसमें मुकेश (20) पुत्र गोपाल सिंह निवासी राजबाग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीसरा मामला बिलावर के मरहुनी इलाके में धर्मपाल (54) पुत्र अमरनाथ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। परिजनों ने उसे पहले उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालात स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos