सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: स्पोर्ट्स स्टेडियम से पदयात्रा आज, एलजी दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
jammu kashmir news
नशा मुक्त अ​भियान के तहत निकाली जाने वाली रैली को लेकर कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिन भर जा
विज्ञापन
नशे के विरुद्ध युद्ध
Trending Videos



नशा मुक्त अभियान के लिए दो जगह लगाए विशाल गुब्बारे, डीसी ने किया लोकार्पण





संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। जिले में 13 अप्रैल से शुरू हो रहे 100 दिवसीय नशा मुक्त अभियान से पहले सूचना विभाग ने शहर के दो स्थानों पर शुभंकर वाले गुब्बारे स्थापित किए हैं। इसका लोकार्पण जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने किया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम से आज नशा मुक्त अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। इसे एलजी मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे।

इन गुब्बारों को जिला उपायुक्त कार्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में 100 मीटर की ऊंचाई पर लगाया गया है। यह गुब्बारे युवाओं को बढ़ते नशे के खिलाफ लगातार जागरूक करेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगाया गया गुब्बारा पदयात्रा सहित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत का संकेत दे रहा है। डीसी कार्यालय परिसर में स्थापित गुब्बारा प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर उपायुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि कठुआ जिला नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प लेने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल प्रशासन के प्रयासों से यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और पंचायती राज संस्थाओं से मुहिम में शामिल होने की अपील की। साथ ही उन्होंने आम जनता से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होने वाली पदयात्रा में भाग लेने का आग्रह किया। इसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे। उपायुक्त ने दोहराया कि सामूहिक प्रयास और निरंतर जागरूकता से ही नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंद्र मोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, एसीआर विश्व प्रताप सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर, जिला सूचना अधिकारी राजिंद्र डिंगरा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed