{"_id":"69f50ab354aae6f74f0e1008","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131605-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिना डॉक्टर की पर्ची दवाई बेचने का आरोप, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिना डॉक्टर की पर्ची दवाई बेचने का आरोप, दुकान सील
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 02 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार विक्रम शर्मा और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, दवा विक्रेता फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे चक देसा सिंह में प्रशासन ने मेडिकल की दुकान को सील कर दिया है। दवाई विक्रेता पर बिना चिकित्सकीय पर्ची के दवाइयां बेचने का आरोप है। यह कार्रवाई वीरवार को तहसीलदार विक्रम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
जानकारी के अनुसार कार्रवाई लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर की गई है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही दवा विक्रेता दवाइयों से भरा थैला लेकर भाग गया। तहसीलदार विक्रम शर्मा ने बताया कि काफी देर इंतजार करने के बाद जब विक्रेता दुकान पर नहीं आया तो पुलिस ने दुकान की तलाशी ली। इस दौरान दुकान से नशीली दवाइयां मिली जिसकी जांच की जा रही है। लंबे समय तक विक्रेता के दुकान पर मौजूद नहीं होने के कारण दुकान को सील कर दिया है। दुकान पर न तो कोई दवाइयों का रिकॉर्ड मिला और न ही कोई कंप्यूटर और न ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था।
कोट
प्रारंभिक स्तर पर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर दुकान को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई प्रदेश में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है।
- बिक्रम शर्मा, तहसीलदार
Trending Videos