{"_id":"69cc3193191fd6faa5048e36","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130544-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी जोन में शिक्षकों की भारी कमी, रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी जोन में शिक्षकों की भारी कमी, रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी में शिक्षा क्षेत्र में स्टाफ की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है।
मंगलवार को सेवानिवृत्त जोनल एजुकेशन ऑफिसर मोहम्मद हुसैन और सामाजिक कार्यकर्ता लेखराज सुंदरम ने कहा कि बनी जोन के कई सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनी में 3, जबकि एचएसएस टप्पर और एचएसएस लोवांग में 7-7 पद खाली हैं। इसी प्रकार एचएसएस दुलंगल में 6 और एचएसएस रौलका में भी 7 पद रिक्त हैं। हाई स्कूलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। एचएस बंजाल में 143 विद्यार्थियों पर मात्र 3 शिक्षक, एचएस चंडियार में 128 विद्यार्थियों पर 5 शिक्षक, एचएस कोटरी संदरून में लगभग 160 विद्यार्थी होने के बावजूद सीमित स्टाफ, एचएस घुट्टू में 154 विद्यार्थियों पर 6 शिक्षक तथा एचएस मंदरेरा में 206 विद्यार्थियों पर केवल 6 शिक्षक तैनात हैं।
इसके अतिरिक्त मिडिल स्कूलों में भी स्टाफ की कमी बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्ध स्टाफ के बीच असंतुलन के कारण छात्रों को गंभीर शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेखराज ने संबंधित विभाग से अपील की कि सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास की कुंजी है। प्रेस वार्ता में यह भी मांग उठाई गई कि सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द सभी स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करे।
Trending Videos