सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: दो शिक्षकों के भरोसे 90 छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 02 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी के कछीड़ में ​शिक्षकों की कमी को लेकर प्रदर्शन करते बच्चे और लोगजागरूक पाठक
विज्ञापन
मिडिल स्कूल कछीड़ बांजल में शिक्षकों की कमी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। मिडिल स्कूल कछीड़ बांजल में शिक्षकों की कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द से जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की।


जानकारी के अनुसार स्कूल में कुल 4 पद स्वीकृत हैं जिसमें 2 पद खाली पड़े हैं और वर्तमान में केवल 2 ही शिक्षक पूरे स्कूल को संभाल रहे हैं। स्कूल में छात्रों की संख्या 90 से अधिक है जिससे पढ़ाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सुशील का कहना है कि एक शिक्षक के भरोसे इतने बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं है। कछीड़ बांजल के साथ-साथ आसपास के अन्य स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है जिससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
विभाग जल्द ही शिक्षकों के पदों का युक्तिकरण करेगा। 10 अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है और इसके बाद खाली पदों को भरने की कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ कछीड बांजल ही नहीं बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों के कई पद खाली हैं। विभाग छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है।
- मनोज आनंद, जोनल शिक्षा अधिकारी बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed