सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: हंसा-भुलारी सड़क बदहाल, जोखिम भरा आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 13 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने की मरम्मत की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र की हंसा-भुलारी सड़क की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पड़े गड्ढों, उखड़े हिस्सों और खराब स्थिति के कारण आवागमन जोखिम भरा बन गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई है। खासकर बारिश के दिनों में यह सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। स्थानीय निवासी केवल कुमार ने बताया कि हालिया बारिशों के बाद सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह टूट चुकी है। इस सड़क पर 3,000 से अधिक लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। सड़क की खस्ताहालत के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क करीब दो साल पहले बनाई गई थी लेकिन इसकी माैजूदा स्थिति खराब होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले एक मिनी बस इस सड़क पर हादसे का शिकार होते-होते बची जिससे लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed