सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: भारी बारिश से बनी में बढ़ी ठंड, सेवा नदी का जलस्तर बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 30 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
बनी बसोहली मार्ग पर सूखा नाला के पास सड़क किनारे मलबे में धंस गई बस, हादसे में कोई भी घायल नहीं
विज्ञापन
जिलेभर में बारिश से पारा दूसरे दिन भी गिरा रहा, गर्मी से राहत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ/बनी।जिलाभर में बारिश का दौर सुबह जारी रहा। मौसम की करवट के बीच तापमान में गिरावट का दौर भी जारी रहा। पहाड़ी इलाकों में दिनभर झमाझम बारिश हुई तो नदी नाले भी उफान पर आ गए। मैदानों में सुबह तक बारिश हुई और दोपहर में मौसम खुल गया।
क्षेत्र में बुधवार को सुबह से जारी भारी बारिश के चलते इलाके में ठंडक बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी का असर एक बार फिर महसूस किया जा रहा है। यह बारिश किसानों, बागवानों के साथ-साथ फल और सब्जी उत्पादकों के लिए भी काफी मुफीद साबित होगी । समय पर हुई बारिश से फसलों, फलदार पौधों और सब्जियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे उत्पादन बेहतर हो सकता है। कुछ दिनों बाद बनी क्षेत्र में मक्की बुवाई का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में यह बारिश जमीन में नमी बनाए रखने में मददगार साबित होगी और किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सुबह से हुई लगातार बारिश के कारण सेवा नदी समेत कई नदी-नालों का जल स्तर बढ़ गया है। आने वाले समय में क्षेत्र में पानी के संकट में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों और विभिन्न जल स्रोतों का जलस्तर बढ़ा है। भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर पेयजल संकट पैदा हो जाता है, लेकिन हाल ही में ऊंचे पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फ और मौजूदा बरसात से जल स्रोतों मैं बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed