सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाएं, 40 से अधिक कार्यों की सूची तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 03 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बनी। पीआरआई कैपेक्स बजट 2026-27 की तैयारी को लेकर ग्राम पंचायतों मैं बैठकें आयोजित की गईं। यहां विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आवश्यक कार्यों और योजनाओं को चिह्नित किया। इसके साथ ही ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।
पहले दिन बनी ब्लॉक की अन्य पंचायतों में भी ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। इनमें प्रमुख रूप से अस्सो, बनी, भंडार, चंदाल, डोल्का और संदरूण पंचायत शामिल रहे। सभी जगहों पर लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। ग्राम सभा के दौरान 5 से अधिक पंचायतों में 40 से अधिक विकास कार्यों की सूची तैयार की गई है। सूत्रों के अनुसार इन पंचायतों में प्रत्येक पंचायत के लिए 10 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होने की संभावना है। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। तीन मई को फतेहपुर, गति, कांथल, कार्डोह, लोवांग साउथ और लोवांग नॉर्थ में बैठकें आयोजित की जाएंगी और 4 मई को सित्ती, संधि, सियारा और रौल्का पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed