{"_id":"6a74ee7f30c594703300b6d7","slug":"magzine-release-at-anmt-school-kathua-news-c-201-1-knt1009-134919-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एएनएमटी स्कूल की पहली पत्रिका इंस्पायर का उपायुक्त ने किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एएनएमटी स्कूल की पहली पत्रिका इंस्पायर का उपायुक्त ने किया विमोचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय एएनएमटी कठुआ ने अपनी पहली संस्थागत पत्रिका -इंस्पायर का औपचारिक विमोचन किया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में उपायुक्त राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पत्रिका का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त बसोहली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना, जिला सूचना अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अलावा स्कूल प्रधानाचार्य और अन्य अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं पत्रिका के संपादकीय प्रमुख राजीव कुमार ने किया। इस पत्रिका में स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों की शैक्षणिक उपलब्धियों, रचनात्मक प्रतिभाओं, विभिन्न गतिविधियों और संस्थान की उपलब्धियों को स्थान दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका में कविताएं, समसामयिक विषयों पर लेख, पवित्र ग्रंथों के प्रेरक उद्धरण तथा अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियां भी शामिल की गई हैं। उपायुक्त राजेश शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी रचनात्मक पहल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।