{"_id":"6a74eeef2b0f7fe0d009bd04","slug":"prisoner-died-kathua-news-c-201-1-knt1009-134953-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद कठुआ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एक सब-इंस्पेक्टर पद के अधिकारी को सौंपी गई है।
मामला वीरवार की सुबह का बताया जा रहा है, जब जेल में सुरक्षा गार्ड ने बैरक में बंद कैदी को बेसुध अवस्था में मिला। इसके बाद जेल प्रशासन ने बेसुध कैदी को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विक्की गोस्वामी पुत्र सुरिंदर कुमार, निवासी वार्ड नंबर-6, राजीव कॉलोनी, बड़ी ब्राह्मणा, सांबा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 अगस्त की शाम को ही बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद उसे जिला जेल कठुआ में लाया था। सूत्रों ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब विचाराधीन कैदी की हालत अचानक बिगड़ गई। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।