सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Yatra registration started again in the morning.

Katra: तीसरे दिन मां वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुबह से फिर शुरू हुआ यात्रा पंजीकरण

अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 22 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन कटड़ा में मां वैष्णो देवी मंदिर यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे प्रशासन को अस्थायी रूप से पंजीकरण रोकना पड़ा। मौसम अनुकूल रहने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के कारण रविवार सुबह से यात्रा फिर से सुचारू रूप से जारी रही।

Yatra registration started again in the morning.
मां वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू हुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को धर्मनगरी कटड़ा में मां वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर भारी भीड़ देखने को मिली। सप्ताहांत होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते प्रशासन को शाम 4:45 बजे यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण कक्ष भी कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए।

Trending Videos


हालांकि, भवन में भीड़ कम होने के बाद रविवार तड़के सुबह 4:00 बजे से यात्रा का पंजीकरण दोबारा शुरू कर दिया गया। जैसे ही पंजीकरण खुले बड़ी संख्या में श्रद्धालु 'जय माता दी' के जयकारों के साथ मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान करने लगे। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yatra registration started again in the morning.
मां वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू हुआ - फोटो : संवाद

दिनभर यात्रियों की आवाजाही जारी रही और हेलीकॉप्टर सेवा, रोपवे, बैटरी कार के साथ-साथ पारंपरिक साधन जैसे घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाएं भी सुचारू रूप से उपलब्ध रहीं। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौसम भी साफ और अनुकूल रहने के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed