सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   A 105-foot-tall tricolor flag will be hoisted at the LoC in Poonch.

Jammu Kashmir: पुंछ में एलओसी पर लहराएगा 105 फुट ऊंचा तिरंगा, 26 जनवरी को फहराया जाएगा

अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 14 Dec 2025 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पुंछ के कीरनी सेक्टर में बनवत व्यू पॉइंट पर 105 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने का काम सेना ने शुरू कर दिया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर यह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और एलओसी के पास पाकिस्तानी क्षेत्र से भी दिखाई देगा।

A 105-foot-tall tricolor flag will be hoisted at the LoC in Poonch.
पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर 105 फुट ऊंचे तिरंगे का नींव पत्थर रखने के दाैरान जीओस - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार

जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर कीरनी सेक्टर में 105 फुट ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा। शनिवार को सेना ने बनवत व्यू पाॅइंट पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का निर्माण कार्य शुरू किया। इसके लिए सेना की पुंछ ब्रिगेड और बनवत बटालियन ने एक कार्यक्रम कराया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सैन्य व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Trending Videos


कार्यक्रम की अध्यक्षता बनवत बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल जैकब ने की। सेना की 25 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल काैशिक मुखर्जी और उनकी धर्मपत्नी मुख्य अतिथि रहीं। मौके पर ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर सचिंद्र जोशी और डीसी अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक एजाज अहमद जान, क्षेत्र के डीडीसी सदस्य चाैधरी अब्दुल गनी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर काम शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर यहां जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा जो पुंछ जिले के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में भी काफी दूर तक दिखाई देगा। जीरो लाइन के करीब 105 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने से लोगों में खुशी की लहर दाैड़ गई है।

आसपास में पार्क और स्थल का होगा निर्माण
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास तिरंगा लगाने के साथ ही इसके आसपास पार्क और पर्यटन स्थल का निर्माण भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बनवत व्यू पाॅइंट क्षेत्र में काफी ऊंचाई पर स्थित है जहां पर पीर पंजाल की चोटियों के साथ ही निचले क्षेत्रों का मनमोहक नजारा दिखता है।

चाैक-चाैराहे पर लहराएगा तिरंगा
जीओसी काैशिक मुखर्जी ने कहा कि इस बार 26 जनवरी को पुंछ जिले में हर घर, हर चोक-चाैराहे, दुकानों व शिक्षण संस्थानों पर तिरंगे फहराए जाएंगे ताकि देश में पुंछ का एक नया कीर्तिमान बनाया जा सके। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। जीओसी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छ गांव, स्वच्छ शहर और स्वच्छ देश बनाने के लिए भी काम करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed