सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   jammu kashmir news

Poonch News: पुंछ में डीसी ने एसडीआरएफ और संबंधित विभागों की आपदा तैयारियां जांची

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
पुंछ। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) और अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों का आकलन किया।
Trending Videos

समीक्षा बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने सभी आपदा संबंधी उपकरणों और संसाधनों की उचित मैपिंग, संचालन और नियमित रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि इमरजेंसी के दौरान उन्हें तुरंत तैनात किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने विभागीय संसाधनों से संबंधित विस्तृत जानकारी संकलित करने और व्यापक आपदा तैयारी योजना के लिए इसे डीसी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीसी ताहिर मुस्तफा मलिक, एएसपी मोहन, एसीआर मोहम्मद सईद, एसडीएम, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, विद्युत विभाग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के कार्यकारी इंजीनियर, सीएमओ, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हवेली, मंडी, सुरनकोट, मेंढर, मनकोट और बालाकोट के तहसीलदार, अकाउंट ऑफिसर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed