{"_id":"69a0b5a6be70195440012731","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105553-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: आज बहाल होगा मुगलरोड, डेढ़ महीने से बर्फबारी के कारण था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: आज बहाल होगा मुगलरोड, डेढ़ महीने से बर्फबारी के कारण था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मुगलरोड पर शुक्रवार को यातायात बहाल किया जाएगा। पिछले डेढ़ महीने से बर्फबारी के कारण बंद मुगलरोड से बीआरओ ने पिछले हफ्ते ही बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया था। इसके बाद से लोग लगातार यातायात बहाल करने की मांग कर रहे थे।
जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा के यातायात बहाल करने के आदेश जारी किए जाने के साथ ही यात्रा करने वालों के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं। पुंछ जिले की तरफ से सुरनकोट तहसील के बफलियाज की बैहरामगल्ला पुलिस चौकी से दोपहर 11:00 से 3:00 बजे तक ही वाहनों को कश्मीर की तरफ जाने की अनुमति रहेगी और कश्मीर से आने वाले वाहनों को भी 3:00 बजे तक पीर की गली को पार करना होगा। संवाद
Trending Videos