{"_id":"69ebdc288e6b949e4a0a0ed1","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-105836-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: पुंछ में संदिग्ध विस्फोट में छह वर्षीय बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: पुंछ में संदिग्ध विस्फोट में छह वर्षीय बच्चा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में शुक्रवार देर शाम को हुए संदिग्ध विस्फोट में छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। उसे तत्काल पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बच्चे को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
घायल बच्चे की पहचान छह वर्षीय रिजवान अहमद पुत्र मकबूल हुसैन निवासी नूरकोट पुंछ के रूप में हुई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा, एडीसी ताहिर मुस्तफा मलिक, एसीआर मोहम्मद सैय्यद, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और एसएचओ पुंछ एसडी सिंह अस्पताल पहुंचे और प्रशासन की तरफ से तत्काल सहायता के तौर पर रेड क्रॉस फंड से दस हजार रुपए दिए। आगे भी हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला विकास उपायुक्त ने कहा कि देर शाम को करीब पांच बजे नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे एक संदिग्ध विस्फोट हुआ। इसमें एक बच्चा घायल हो गया है।
वहीं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक का कहना है कि हमारे पास नियंत्रण रेखा के गांव से एक घायल बच्चा लाया गया है। उसके पेट, बाजुओं और टांगों पर माइन विस्फोट जैसे स्पलिंटर लगे हुए हैं। हमने उसे प्राथमिक उपचार दिया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है परन्तु बच्चे को एहतियात के तौर पर जीएमसी जम्मू रेफर किया है।
उधर बच्चे को अस्पताल लाने वाले लोगों का कहना है कि बच्चा अपने घर की रसोई के बाहर खड़ा था तभी एक विस्फोट हुआ जिसमें वह घायल हो गया। हमें इस बात का पता नहीं कि कहां से वह विस्फोट हुआ।
Trending Videos