{"_id":"6a330084191bb69586093103","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106141-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के ग्रामीण पैसों से बना रहे बंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के ग्रामीण पैसों से बना रहे बंकर
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
पुंछ जिले के गांव जलास में अपनी पैसों से सत्या देवी द्धारा बनाया गया अधूरा बंकर
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निर्माण कार्य अधूरा, लोगों ने जिला प्रशासन से वित्तीय सहायता की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुलस्त्य नदी के इस पार गांव जलास सलोत्री के लोग अपने पैसों से बंकर का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। ऐसे में पैसों की कमी से कुछ लोगों के बंकरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से वित्तीय सहायता की मांग की है।
गांव में अधिक से अधिक बंकरों का निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं। गांव जलास निवासी संतोष कुमार,राकेश शर्मा,केतन कुमार आदि का कहना है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में बने हालात से नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव में रहने वाले हम लोगों को पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतें करने की आशंका बनी हुई है। पाकिस्तान के अंदर के हालत खराब होते हैं तो वह भारत के खिलाफ नापाक हरकतें शुरू कर देता है। ऐसे में हम चाहते हैं कि प्रशासन हमें वित्तीय सहयोग दें।
गांव जलास की सत्या देवी का कहना अप्रेशन सिंदूर में जिस पर हमें अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए भटकना पड़ा था उसे देखते हुए मैंने अपनी कुछ जमा पूंजी और सोने की दो अंगूठियां बेच कर बंकर बनाया है। इसका काफी काम बाकी है।
विज्ञापन
गाैरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद केंद्र सरकार ने जिले में अधिक से अधिक बंकरों के निर्माण की घोषणा की थी मगर एक वर्ष बीतने के बाद भी बंकरों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाने के बाद लोगों ने खुद ही बंकर बनाए हैं।