{"_id":"6a3c33f43d9b1e9704042f56","slug":"jammu-kashmir-news-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106188-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: एएसपी पुंछ ने मेंढर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: एएसपी पुंछ ने मेंढर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। एएसपी पुंछ डॉ. अजय शर्मा ने मेंढर उपजिला का दौराकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों, युवाओं और पुलिसकर्मियों से बातचीत की। दौरे के दौरान एएसपी ने मेंढर थाने में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में सम्मानित नागरिक और विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मेंढर थाना प्रभारी हबीब पठान, एसओजी मेंढर के प्रभारी एसआई निसार अहमद और पीएसआई आबीर खान भी उपस्थित रहे। एएसपी ने सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारे और शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। खासकर मुहर्रम के कार्यक्रमों को देखते हुए उन्होंने अलग-अलग धर्मों के बीच एकता, सहयोग और सहनशीलता पर ज़ोर दिया।
बैठक में शामिल लोगों ने इलाके में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद पुंछ के एएसपी ने मेंढर के ओपी हिल मैदान में चल रहे डॉ. मसूद चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रहे युवाओं और दर्शकों से बातचीत करते हुए उन्होंने अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।