{"_id":"6931fa7d1c4ec350e20149cb","slug":"jyodian-news-agriculture-poonch-news-c-289-1-sjam1009-109739-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: किसानों ने तारबंदी के दायरे में आई जमीन का मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: किसानों ने तारबंदी के दायरे में आई जमीन का मुआवजा मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़। फोटो
विज्ञापन
जीरो लाइन के निकट गांव में ब्लाक दिवस पर सुनी लोगों की समस्याएं
सांबा/रामगढ़। जिले के सीमावर्ती गांव जेरडा में वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने तारबंदी के दायरे में आई जमीन का मुआवजा देने की मांग की।
ब्लॉक दिवस में जिला विकास आयुक्त आयुषी सूदन और डीडीसी चेयरमैन केशव दत्त शर्मा की मौजूदगी में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और विभाग के अधिकारियों को एक ही प्लेटफार्म पर लाया गया। डीसी ने कहा कि शासन तभी सार्थक होता है जब प्रशासन नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो।
सूदन ने सभी संबंधित विभागों को पीने के पानी और बिजली, सड़क कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सहित बॉर्डर पार खेती की जरूरी चुनौतियां व राशन सप्लाई जैसे मुद्दों का मिलकर समाधान पक्का करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विभागों के बीच तालमेल और स्थानीय प्रशासन के साथ करीबी सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही लोगों को सामाजिक-आर्थिक मजबूती के लिए होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम और मिशन युवा जैसी सरकारी स्कीमों का सक्रिय रूप से फायदा उठाने के लिए बढ़ावा दिया।
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने कृषि, और फ्लोरीकल्चर स्कीमों के तहत बनाए गए पॉली हाउस देखे। उन्होंने उपभोक्ताओं से बात की और खेती की आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए उनकी तारीफ की। उपायुक्त ने खेती को मजबूत करने और गांव की खुशहाली के लिए जरूरी है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। उपायुक्त ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान के लिए हामी भरी। ब्लॉक दिवस में एडीडीसी सांबा चंपा देवी ठाकुर, एसीडी सांबा, एसडीएम विजयपुर के साथ अन्य विभागों के अधिकारी व आम लोग मौजूद रहे।
Trending Videos