{"_id":"69e5c913c5b9d48d62025ea5","slug":"mock-drill-blackout-exercise-to-be-conducted-in-poonch-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blackout: पुंछ में 20 से 24 अप्रैल तक मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन सतर्क, लोगों से सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blackout: पुंछ में 20 से 24 अप्रैल तक मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास, प्रशासन सतर्क, लोगों से सहयोग की अपील
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार
पुंछ जिले में 20 से 24 अप्रैल तक सुरक्षा तैयारियों के आकलन के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अभ्यास के दौरान सहयोग व शांति बनाए रखने की अपील की है।
पुंछ में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास होगा
- फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन
विस्तार
जिले के कुछ हिस्सों में सुरक्षा तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करने के लिए 20 से 24 अप्रैल तक नियमित मॉक ड्रिल के साथ एक निर्धारित ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद सैयद ने रविवार को आदेश जारी किया। उन्होंने सभी विभागों से सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
इस आदेश के बाद लोगों में कई प्रकार की चर्चाओं व संदेह की स्थित को देखते हुए तहसीलदार हवेली अजहर मजीद, एसीआर मोहम्मद सैयद, डीसी अशोक कुमार शर्मा और पुंछ हवेली के विधायक एजाज अहमद जान ने स्पष्ट किया कि यह अभ्यास मानक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के प्रोटोकॉल का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और मॉक ड्रिल में निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
प्रशासन ने सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।
