{"_id":"68d380798706e49b44080a35","slug":"road-accident-in-poonch-five-army-soldiers-returning-home-on-leave-injured-soldiers-vehicle-overturned-in-a-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में सड़क हादसा: छुट्टी पर घर जा रहे सेना के पांच जवान घायल, जवानों की गाड़ी खेत में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में सड़क हादसा: छुट्टी पर घर जा रहे सेना के पांच जवान घायल, जवानों की गाड़ी खेत में पलटी
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार
पुंछ जिले के घानी क्षेत्र में छुट्टी पर घर जा रहे सेना के पांच जवानों की टवेरा गाड़ी सड़क से फिसलकर खेत में गिर गई। हादसे में सभी जवान मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू भेज दिया गया।
पुंछ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के घानी इलाके में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के पांच जवान घायल हो गए। ये जवान छुट्टी पर घर जा रहे थे, जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खेतों में जा गिरा।
Trending Videos
घटना सुबह लगभग 7:15 बजे की है, जब नंगी टेकरी बटालियन के जवानों को लेकर जा रहा एक टवेरा वाहन (पंजीकरण संख्या JK02AW 1387) घानी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में वाहन में सवार सभी पांच जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, घायल जवानों की पहचान मनोज, फाग, हामिद अगर, अंकित और एम.के. पाटिल के रूप में हुई है। सभी को तत्काल मेंढर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई।
चोटें मामूली होने के कारण जवानों को मरहम पट्टी के उपरांत अन्य वाहन से जम्मू के लिए रवाना कर दिया गया।
स्थानीय प्रशासन और सेना ने समय पर सहायता पहुंचाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।