सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   The Pakistani woman may be sent back to her home country.

Poonch: सीमा पर पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला, शहनाज को भेजा जा सकता है उसके वतन

अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 19 Dec 2025 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पुंछ के मेंढर में नियंत्रण रेखा पर पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला शहनाज अख्तर के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मानवता के आधार पर संभावना है कि उसे उसके वतन वापस भेज दिया जाएगा, जबकि सेना और पुलिस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

The Pakistani woman may be sent back to her home country.
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

मेंढर में नियंत्रण रेखा पर बालाकोट सेक्टर में तीन दिन पहले भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला शहनाज अख्तर निवासी गिम्मां कोटली गांव के खिलाफ वीरवार को भी किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया। संभावना है कि उक्त महिला को मानवता के आधार पर उसके वतन लौटाया जाएगा। हालांकि इस संबंध में सेना या पुलिस की तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Trending Videos

पिता से झगड़ा कर एलओसी पार कर भारत में घुसी पाकिस्तानी महिला
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की एक महिला पिता से झगड़ा कर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आई। महिला को पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे भिंबर गली ब्रिगेड के अधीन बालाकोट सेक्टर में डब्बी फॉरवर्ड पोस्ट के पास की है।

इलाके में गश्त कर रहे 22 जैक राइफल बटालियन के सतर्क जवानों ने महिला को पाकिस्तानी क्षेत्र से भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा। सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। महिला की पहचान 35 वर्षीय शहनाज अख्तर के रूप में हुई है।

वह पीओके के कोटली जिले के गिम्मा गांव की रहने वाली है।पूछताछ में महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह अविवाहित है और अपने पिता के साथ हुए झगड़े के बाद भागकर भारतीय क्षेत्र में आ गई। सेना ने देर शाम उसे मेंढर पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया है। अब पुलिस और खुफिया विभाग यह पता लगाएंगे कि महिला सच कह रही है या इसके पीछे कोई और इरादा था।

यह भी पढ़ें: LOC: पिता से झगड़ा कर एलओसी पार कर भारत में घुसी पाकिस्तानी महिला, जांच जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed