फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Amarnath Yatra suspended from Jammu amid inclement weather

Amarnath Yatra 2026: बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक, जम्मू से नहीं रवाना हुआ नया जत्था

Sat, 08 Aug 2026 12:02 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 08 Aug 2026 12:02 PM IST
सार

भारी बारिश के पूर्वानुमान और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई और भगवती नगर बेस कैंप से नया जत्था रवाना नहीं हुआ।

विज्ञापन
Amarnath Yatra suspended from Jammu amid inclement weather
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बासीत जरगर

विस्तार

खराब मौसम, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। इसके चलते भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया गया।

विज्ञापन

प्रशासन मौसम की स्थिति और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। इसी के आधार पर आगे श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर फैसला लिया जाएगा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला प्रमुख हर मौसम मार्ग है।

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। 57 दिन चलने वाली यह वार्षिक यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होने वाली है।

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग में 11 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बताया गया है। शनिवार सुबह जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश हुई, हालांकि अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed