राजोरी में भूस्खलन का कहर: मलबे में फंसा वाहन, किशोरी ने रास्ते में तोड़ा दम; प्रशासन ने AEE को किया सस्पेंड
राजोरी में भूस्खलन के कारण मथयानी-पंगलार-कोटचड़ सड़क बंद होने से इलाज के लिए जा रही 17 वर्षीय किशोरी का वाहन 2-3 घंटे फंसा रहा और गंभीर हालत में उसकी रास्ते में मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बारिश-भूस्खलन का असर लगातार सामने आ रहा है। राजोरी जिले में भूस्खलन से मथयानी-पंगलार-कोटचड़ सड़क बंद होने से 17 वर्षीय किशोरी की इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। मामले में डीडीसी अभिषेक शर्मा ने पीएमजीएसवाई के एईई को निलंबित कर दिया है। एक्सईएन से जवाब तलब करते हुए अगली कार्रवाई तक उनका वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
डीडीसी कार्यालय के अनुसार, वायरल वीडियो में आरोप था कि सड़क बंद होने से किशोरी की जान गई। एडीसी कोटरंका की जांच में पचा चला कि किशोरी बीमार थी। दो हफ्ते पहले जीएमसी जम्मू से छुट्टी मिली। फिर तबीयत बिगड़ने पर जीएमसी राजोरी ले जाया जा रहा था। रोड बंद होने से वाहन दो से तीन घंटे फंसा रहा। लोगों ने मलबा हटाकर रास्ता खुलवाया, लेकिन हालत गंभीर होने से लड़की की रास्ते में ही मौत हो गई। डीडीसी ने एडीसी से 7 दिन में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।
नाले में बहा दंपती, पति की मौत
उधमपुर में रामनगर के कघोट में शुक्रवार शाम बकरियां चराकर लौट रहा दंपती नाले के तेज बहाव में बह गए। पुलिस व प्रशासन ने अभियान चलाकर बलदेव का शव बरामद कर लिया। माया देवी की तलाश जारी है।
9 से 13 तक भारी बारिश का अलर्ट ः मौसम विभागने 9 से 13 अगस्त तक जम्मू संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है। वहीं शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला रहा।