{"_id":"6a724d4ef7f95d9266070098","slug":"dc-office-declared-unsafe-shifted-to-new-building-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107843-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: असुरक्षित घोषित हुआ डीसी कार्यालय, नए भवन में शिफ्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: असुरक्षित घोषित हुआ डीसी कार्यालय, नए भवन में शिफ्ट कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी में फ्लैश फ्लड के बाद बड़ा परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। हाल ही में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के प्रभाव अब भी जिले में साफ दिखाई दे रहे हैं। जिले में भारी वर्षा और 19 जुलाई को आई भीषण बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान के बाद जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) राजोेरी कार्यालय की लोकेशन बदल दी है। पुरानी इमारत को संरचनात्मक रूप से असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद अब डीसी कार्यालय नए परिसर से संचालित हो गया है।
जिला विकास आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, हालिया फ्लैश फ्लड से पुरानी इमारत को गंभीर क्षति पहुंची है, जिसके चलते उसे असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर अब डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का संचालन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित नए परिसर, गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज के समीप किया जाएगा। नए कार्यालय में प्रवेश ओल्ड हॉस्पिटल परिसर के रास्ते से होगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगले आदेश तक सभी सरकारी कार्यों के लिए इसी नए कार्यालय में संपर्क करें और इस बदलाव में सहयोग दें।
जांच में असुरक्षित पाया गया था भवन
बाढ़ के बाद जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी भवनों की सुरक्षा जांच शुरू कराई थी। 27 जुलाई को उपायुक्त ने इंजीनियरों और एनडीआरएफ की टीमों से डीसी कार्यालय भवन का विस्तृत संरचनात्मक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए थे। जांच में भवन को असुरक्षित पाए जाने के बाद अंततः कार्यालय को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जब तक आगे कोई नया आदेश जारी नहीं होता, डीसी कार्यालय से संबंधित सभी सरकारी कार्य नए परिसर से ही संचालित किए जाएंगे।