फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Several houses damaged and crops suffer heavy losses due to rain in Rajouri.

Rajouri News: राजोेरी में बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त, फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
Several houses damaged and crops suffer heavy losses due to rain in Rajouri.
पहाड़ी इलाकों में भारी तबाही के बाद प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरीॉ। सोमवार शाम से लेकर पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश ने जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। तेज बारिश और कई स्थानों पर आए फ्लैश फ्लड के कारण दर्जनों मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि मक्के सहित अन्य खरीफ फसलों को भी व्यापक क्षति हुई है। गरीब परिवारों के घरों में रखा घरेलू सामान पानी और मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
तहसील बुधल के शाहपुर क्षेत्र में काका पुत्र रुसमत तथा मोहम्मद तारिक पुत्र जफर के मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घरों में रखा घरेलू सामान भी बारिश और मलबे की वजह से पूरी तरह खराब हो गया। इसके अलावा शाहपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों अन्य मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसीलदार कोटरंका साहिल अली शाह ने बताया कि उन्होंने सभी पटवारियों को बड्डाल, बुधल, गब्बर, खवास, ढलेरी, शाहपुर सहित अन्य प्रभावित गांवों का तत्काल दौरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवार के नुकसान का आकलन कर राहत संबंधी फाइलें तैयार की जाएं ताकि सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर थन्नामंडी, मंजाकोट और दरहाल क्षेत्रों से भी कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने तथा कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का विस्तृत आकलन करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार राजोरी के कोटधारा, मेहरा, नगरोटा तथा अन्य ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं से फसलें गिर जाने के कारण किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। स्थानीय किसानों ने प्राकृतिक आपदा से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और सरकार से तत्काल राहत एवं मुआवजे की मांग की है।

नदी, नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूर रहें
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। वहीं राजस्व विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई युद्धस्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed