सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   fight broke out between students

Rajouri News: नवोदय विद्यालय में 12वीं व 9वीं के विद्यार्थियों में झगड़ा, पत्थर चले

विज्ञापन
fight broke out between students
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
Trending Videos

राजोरी। कोटरंका के जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों में मारपीट का मामला गरमा गया है।
12वीं के विद्यार्थियों ने 9वीं के विद्यार्थियों से मारपीट की और उनके हॉस्टल में पत्थर फेंके। जेएनवी प्रशासन की सूचना पर एडीसी दिल मीर, एएसपी वजाहत हुसैन और तहसीलदार साहिल अली शाह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
एडीसी ने बताया कि 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के बीच झगड़ा हुआ। बच्चों की काउंसिलिंग की गई है। उनके अभिभावकों को बुलाकर बात की गई है। एडीसी ने बताया कि जेएनवी के कुछ विद्यार्थियों की आदतें बिगड़ गई हैं। प्रिंसिपल की भी गलतियां हैं। कुछ समय पहले राजोरी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अभिषेक शर्मा जो जेएनवी के चेयरमैन भी हैं ने दौरा कर प्रिंसिपल को दिशानिर्देश दिए थे, लेकिन पालन नहीं किया गया है। यहां विद्यार्थियों के मुद्दों को सही तरीके से हल नहीं किया गया है। रात को हॉस्टल का दौरा करने पर पाया गया कि साफ-सफाई नहीं है। बिजली गुल थी। शौचालय गंदे थे। एडीसी ने प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि जल्द हॉस्टल की हालत में सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि प्रिंसिपल के साथ ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ विस्तार से बातचीत की है। जेएनवी की खामियों को जल्द दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed