{"_id":"6a142cfbb5f85e16190520d2","slug":"forest-fire-breaks-out-in-rajouri-vast-forest-area-damaged-jammu-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: राजोरी के जंगलों में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली लपटें; बड़े वन क्षेत्र को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: राजोरी के जंगलों में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली लपटें; बड़े वन क्षेत्र को भारी नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 25 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
राजोरी के नौशेरा क्षेत्र में भीषण जंगल की आग लगने से बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड, वन विभाग और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए लगातार राहत अभियान चला रहे हैं।
राजौरी में भीषण जंगल की आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में सोमवार को भीषण जंगल की आग लगने से बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, सूखी झाड़ियों और मौसम की परिस्थितियों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, जम्मू-कश्मीर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जंगल के विशाल हिस्से को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। वीडियो में मोरों समेत कई पक्षियों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसने स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम इलाके में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। आग को फैलने से रोकने और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र को बचाने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इस आग से जंगल में लगे पौधों और अन्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अब तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।