{"_id":"698e3e3e13677bda750c2bc3","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106549-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोेरी के जीएमसी अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोेरी के जीएमसी अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज और परिजन लंबे समय से अनुपलब्धता पर नाराज
राजोेरी। राजोेरी के जीएमसी अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं बाधित हैं। मरीजों और परिजनों ने सेवाओं की लगातार अनुपलब्धता पर गंभीर चिंता जताई है। अस्पताल के सूत्रों और पीड़ित परिजन के अनुसार डिजिटल रेडियोग्राफी (डीआर) प्रणाली और संबंधित उपकरण कथित तौर पर लगातार बिजली की गड़बड़ी के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इसके परिणामस्वरूप मरीजों-विशेष रूप से जिनको तत्काल निदान इमेजिंग की आवश्यकता होती है। इसको निजी निदान केंद्रों से महंगी जांच कराने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस बाधा ने जिले के दूर-दराज और आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है जिनमें से कई पूरी तरह से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर निर्भर हैं।
परिजन ने शिकायत की है कि एक्स-रे सेवाओं में देरी से समय पर निदान और उपचार प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से आपातकालीन और ऑर्थोपेडिक मामलों में जनता ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल सुधारात्मक उपाय करने का आग्रह किया है। इसमें एक्स-रे सुविधा की बहाली, उचित बिजली बैकअप सिस्टम की स्थापना, और भविष्य में ऐसी खराबी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की सुरक्षा शामिल है।
Trending Videos